गौरव चंदेल मर्डर: अब STF करेगी जांच, कार का विडियो भी मिला
रविवार, 12 जनवरी 2020
Edit
गुड़गांव से लौटते समय पर्थला गोलचक्कर से करीब एक किमी दूर गौरव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश गौरव की किआ सेल्टॉस गाड़ी, दो मोबाइल, लैपटॉप और पर्स लूटकर ले गए थे।
ग्रेटर नोएडा
ग्रेनो वेस्ट में हुई रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की हत्या के चार दिन बाद भी नोएडा पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। उनकी मदद के लिए अब यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को भी लगा दिया गया है। शुक्रवार को आईजी आलोक सिंह और मंडल कमिश्नर अनीता मेश्राम पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने फेज-3 थाने पहुंचकर घटना और जांच से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद दोनों ने घटनास्थल जाकर करीब आधे घंटे तक छानबीन की। इस दौरान एसपी देहात रणविजय सिंह ने उन्हें जांच की प्रगति के बारे में बताया। आईजी ने एसपी देहात को इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।
गौरव की गाड़ी का मिला विडियो
बीते सोमवार रात गुड़गांव से लौटते समय पर्थला गोलचक्कर से करीब एक किमी दूर गौरव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश गौरव की किआ सेल्टॉस गाड़ी, दो मोबाइल, लैपटॉप और पर्स लूटकर ले गए थे। अभी तक मृतक के मोबाइल और गाड़ी का कोई पता नहीं है। पुलिस को एक विडियो मिला है जिसमें घटना के बाद गौरव की गाड़ी दिख रही है। दरअसल यह विडियो किसी दूसरी कार के डैशबोर्ड पर लगे हुए कैमरे का है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।
आर्थिक मदद देने पर भी हुई बात
मंडल कमिश्नर अनीता और आईजी आलोक सिंह गौड़ सिटी-1 स्थित गौरव चंदेल के घर पहुंचे। गौरव की पत्नी, रिश्तेदारों और सोसायटी वालों ने ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। कमिश्नर ने घरवालों को आर्थिक मदद व पत्नी को नौकरी और बेटे की शिक्षा मुफ्त करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड होने वालों में बिसरख कोतवाली के एसएचओ, चेरी काउंटी, गौड़ सिटी और पर्थला पुलिस चौकी के दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। उधर एक सीओ को भी हटाने की चर्चा है। हालांकि देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।