रणजी ट्रोफी : आउट होने पर शुभमन ने कहे अपशब्द, अंपायर ने बदला फैसला

रणजी ट्रोफी : आउट होने पर शुभमन ने कहे अपशब्द, अंपायर ने बदला फैसला

मोहाली
भारतीय क्रिकेट के उदीयमान सितारे शुभमन गिल रणजी ट्राफी के दौरान पंजाब के लिए खेलते हुए एक विवाद में फंस गए जब दिल्ली के खिलाफ मैच में आउट दिए जाने के बाद वह मैदानी अंपायर से भिड़ गए। इसकी वजह से दस मिनट तक खेल रोकना पड़ा।



भारत ए टीम के कप्तान सुबोध भाटी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके जाने के बाद क्रीज छोड़ने से इनकार कर दिया। अंपायर के साथ उनकी बहस भी हुई। मैदानी अधिकारियों से मशविरे के बाद अंपायर ने फैसला बदला। उस समय गिल 10 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। वह 41 गेंद में 23 रन बनाकर सिमरजीत सिंह की गेंद पर आउट हुए।

दिल्ली टीम के मैनेजर विवेक खुराना ने बताया, 'सामने खड़े अंपायर मोहम्मद रफी ने शुभमन को विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया। इसके बाद वह अंपायर के पास जाकर फैसला बदलने को कहने लगा। अंपायर ने स्क्वेयर लेग अंपायर पश्चिम पाठक से बात करके अपना फैसला बदला।' उन्होंने दिल्ली टीम के वॉकआउट करने की किसी संभावना से इनकार किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article