विराट कोहली ने अनुष्का संग विडियो पोस्ट कर दी न्यू इयर की विशेज

विराट कोहली ने अनुष्का संग विडियो पोस्ट कर दी न्यू इयर की विशेज

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। वह लगातार फोटो भी शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को न्यू इयर की विशेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट कर दीं। विराट और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल बर्फीली वादियों में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस जगह पर हैं लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का स्विट्जरलैंड में हैं।
विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो पोस्ट किया जिसमें वह और अनुष्का बाहों में बाहें डाल नजर आ रहे हैं। सर्दी के चलते दोनों ने जैकेट पहनी है जबकि अनुष्का कैप भी पहने दिख रही हैं।
पढ़ें, विराट ने फोटो पोस्ट कर बताया कौन 'बेस्ट फटॉग्रफर'

विडियो में विराट कहते हैं, 'हम यहां खूबसूरत ग्लेशियर के बीच हैं, इसलिए हमने सोचा कि आपको न्यू इयर की विशेज पहले ही दे दी जाएं।' इसके बाद अनुष्का कहती हैं, 'हां, हमें उम्मीद है कि आपके लिए साल 2019 काफी अच्छा बीता होगा और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल भी बहुत अच्छा रहे।'

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article