दहेज न मिलने पर विवाहिता से शर्मनाक हरकत, चचिया ससुर पर लगाए छेडछाड़ करने के आरोप
रविवार, 9 फ़रवरी 2020
Edit
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता का मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया। विवाहिता का आरोप है कि चचिया ससुर तक ने छेडछाड़ की और पति ने शर्मनाक हरकत कर परेशान किया। महिला की ओर से पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना अवागढ़ में विवाहिता की ओर से तहरीर दी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि पति थाना टूंडला, जिला फिरोजाबाद शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे हैं। जब मायके वालों के समक्ष दहेज की बात रखी तो परिवारीजनों ने दहेज देने में असमर्थता जाहिर की।
इसके बाद ससुरालीजन मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति शारीरिक रूप से परेशान करने के लिए जबरन गलत हरकतें करने लगे।
जब इस बात का विरोध ससुरालीजनों के समक्ष रखा तो उन सभी ने भी पति का ही साथ दिया। महिला का आरोप है कि चचिया ससुर ने बदनीयती से पकड़ कर छेडछाड भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।