Pune Corona Update: कोरोना के खतरे के बीच पुणे के पब में चल रही थी पार्टी, 104 लोगों पर हुई कार्रवाई

Pune Corona Update: कोरोना के खतरे के बीच पुणे के पब में चल रही थी पार्टी, 104 लोगों पर हुई कार्रवाई


 
pub

पुणे पुलिस ने पब 24 पर की कार्रवाई

    पुणे
    कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कई जगहों पर सरकार ने लॉकडाउन (Night Curfew in Pune) तो कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। बावजूद इसके लोग कोरोना (Pune Corona Cases) के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर का है। जहां नाइट कर्फ्यू कोरोना के मामलों को देखते हुए लगाया गया है। बावजूद इसके शहर के एक पब में 104 लोग देर रात तक पार्टी करते हुए नजर आए।
    पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो इन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक इस पब में ना तो सोशल डिस्टेनसिंग का पालन किया जा रहा था और ना ही किसी ने मास्क लगाया हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने 104 लोगों को हिरासत में लेते हुए उन पर कार्रवाई की है। आपको बता दें कि नाइट कर्फ्यू के तहत रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सारी चीजें बंद रखने का आदेश दिया गया है।
    पब 24 में टूटे कोरोना नियम
    पुणे की हड़पसर इलाके के मोहम्मद वाडी में मौजूद पब 24 कोरोना के सभी नियम टूटे। यहां देर रात तक भारी तादाद में लोगों की मौजूदगी रही और जश्न चलता रहा। प्रशासन के नियमों के तहत सभी रेस्टोरेंट, बार और पब को सिर्फ 11बजे तक खुले रहने की इजाजत दी है। आपको बता दें कि पुणे शहर में मुंबई की तरह रोजाना हजार के ऊपर कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के साथ बैठकें कर रहे हैं। बावजूद इसके आम जनता पर इसका कोई फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
    14 मार्च तक बंद हैं स्कूल कॉलेज
    कोरोना के खतरे की वजह से पुणे प्रशासन ने शहर में स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को आगामी 14 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है।। इसके अलावा शहर में रात 11:00 से सुबह 6:00 तक नाइट करके भी लगाया गया है

    Ads on article

    Advertise in articles 1

    advertising articles 2

    Advertise under the article